Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

थाना मऊ अन्तर्गत हुयी बालिका की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण

थाना मऊ अन्तर्गत हुयी बालिका की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण

Spread the love

*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*थाना मऊ पुलिस टीम तथा स्वाट/सर्विसांल टीम के संयुक्त प्रयास के द्वारा थाना मऊ अन्तर्गत हुयी बालिका की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी मऊ श्री जय करन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री राजेश कुमार द्विवेदी तथा उनकी टीम द्वारा बालिका की हत्या कर शव को नाले के पास छिपा देने वाले व विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि *दिनांक 27.10.023* को वादी बाबूलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी तिलौली थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा थाने में तहरीर दी गयी कि नदी किनारे बकरी चराने गयी अपनी पुत्री उम्रकरीब 14 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को घूरा नाला नदी के किनारे छिपा देने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। घटना की सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0244 /023 धारा 302,201 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा घटना का संज्ञान लेकर तुरन्त घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मऊ को घटना का अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । थाना मऊ पुलिस टीम तथा एसओजी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये आज दिनाँक 28.10.2023 को विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त चन्द्रेश उर्फ भईयवा पुत्र सुखलाल उर्फ चौधरी ग्राम तिलौली थाना मऊ जनपद चित्रकूट को घटना के समय पहने हुए कपडे एक बनियान व एक अदद नेकर के साथ शिवपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रेश उर्फ भईयवा ने पूछतांछ में बताया कि *दिनाँक 26.10.023 को दोपहर में* मैं अपना जानवर जमुना नदी के किनारे चरा रहा था और वही पर बाबूलाल की पुत्री भी अपनी बकरी चरा रही थी जिसे अकेला देखकर मेरी नियत खराब हो गयी और मैंने उससे हल्की सी छेडखानी की तो वह नाराज होकर बोली की यह बात में अपने पिता व भाई को बताऊँगी । इसी में मैने उसे धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गयी जिससे उसके सिर में चोट आयी और वह बेहोश हो गयी तो मैं डर गया और मैंने अपने हाथों से उसका गला दबा दिया फिर उसके पहने हुए लोवर का नाडा खींचकर उससे उसका गला कसकर मार दिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. चन्द्रेश उर्फ भईयवा पुत्र सुखलाल उर्फ चौधरी ग्राम तिलौली थाना मऊ जनपद चित्रकूट।
*बरामदगी-*
01. अभियुक्त के घटना के समय पहने हुए कपडे एक बनियान व एक अदद नेकर।

*गिरफ्तार करने वाली प्रथम टीम–*
01. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार द्विवेदी थाना मऊ जनपद चित्रकूट
02. निरीक्षक अपराध श्री अभयराज सिंह थाना मऊ जनपद चित्रकूट
03. उ0नि0 बालकिशुन
04. का0 मो0 अदनान
05. का0 विवेक कुमार
*गिरफ्तार करने वाली द्वितीय टीम–*
1. निरीक्षक श्री एम0 पी0 त्रिपाठी प्रभारी स्वाट/सर्विसांल टीम
2.मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार
3. मुख्ख आरक्षी प्रदीप कुमार
4. आरक्षी रोहित सिंह
5. आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा
6. आरक्षी राघवेन्द्र यादव
7. आरक्षी रोशन सिंह
8. आरक्षी पवन कुमार राजपूत

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com