BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवबिहारशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

बिहार की बेटी सबिता महतो को सहरसा नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल

बिहार की बेटी सबिता महतो को सहरसा नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल

Spread the love

बिहार की बेटी सबिता महतो को सहरसा नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल

नगर निगम कार्यालय में किया गया सम्मानित, आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

बिहार की गौरव, साइकिलिस्ट एवं पर्वतारोही सबिता महतो को सहरसा नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल की गई है। इसको लेकर नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें औपचारिक रूप से ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। सारण (छपरा), बिहार की रहने वाली सबिता महतो ने अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के दम पर साइकिलिंग, पर्वतारोहण एवं लंबी दूरी की दौड़ के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। लद्दाख के उमलिंग ला जैसे चुनौतीपूर्ण मार्ग तक साइकिल यात्रा कर उन्होंने बिहार का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां विशेषकर युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित पार्षदगण एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सबिता महतो को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। नगर निगम की ओर से बताया गया कि सबिता महतो को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने के संबंध में आगामी बोर्ड बैठक में विधिवत प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड की स्वीकृति एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सहरसा के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उम्मीद है कि सबिता महतो की उपलब्धियों और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व के माध्यम से स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com