Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा रेलवे अस्पताल टूंडला की कुछ बुनियादी समस्याओ के बारे मे मुख्य चिकित्सा निदेशक महोदय को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर अवगत कराया

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा रेलवे अस्पताल टूंडला की कुछ बुनियादी समस्याओ के बारे मे मुख्य चिकित्सा निदेशक महोदय को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर अवगत कराया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज दिनांक 14/10/2022 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा निदेशक डा0 जे.पी. रावत महोदय उत्तर मध्य रेलवे , प्रयागराज के टूंडला आगमन पर एन.सी.आर.एम.यू.ने उ नका हार्दिक स्वागत एंव अभिनंदन किया | नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा रेलवे अस्पताल टूंडला की कुछ बुनियादी समस्याओ के बारे मे मुख्य चिकित्सा निदेशक महोदय को 12 सूत्रीय ज्ञापन देकर अवगत कराया | इस दौरान श्री बलराम कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे अस्पताल टूंडला मे SDH अस्पताल होने के कारण पूर्व मे नर्सिंग स्टाफ के 11 पद स्वीकृत थे , वर्तमान मे 08 पद कार्यरत है जिसके कारण स्टाफ की छुट्टी व रेस्ट पर चले जाने पर इंडोर का कार्य बाधित होता है | अभिलम्ब रिक्त पदो को भरने की कार्यावही सुनिश्चित की जाये एंव शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी व अमित पाल सिंह ने कहा कि रेलवे अस्पताल टूंडला मे स्टाफ एंव मरीजो को शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की जाए एंव रेलवे अस्पताल टूंडला मे शाम के समय ओपीडी खुलवाने की व्यवस्था भी की जाए क्यूंकी जो कार्यरत कर्मचारी ड्यूटि खत्म करने के बाद अस्पताल जाते है उन्हे दवाई नहीं मिल पाती एंव इस दौरान यूनियन के मुख्य पदाधिकारी व डॉक्टर भी उपस्थित रहे |
इस मीटिंग मे श्री बलराम , जयकिशन अजवानी , अमित पाल सिंह , केपी सिंह , कैलाश चन्द्र , सतेन्द्र यादव , दीपक शर्मा , मनोज मीना , डा0 अविनाश , डा0 मानस गुप्ता , डा0 उपाध्य , डा0 संजय द्विवेदी , डा0 रोहित चक , मेंटरन सुजाता उपस्थित रहे तथा अन्य समस्यायों के बारे मे भी अवगत कराया जो कि निम्न प्रकार है |
1. FH हॉस्पिटल टूंडला के सबसे नजदीक अस्पताल है जिसमे सभी जाँचे एंव सर्जरी उपलब्ध है | कृपया इस अस्पताल को रेलवे पैनल हॉस्पिटल मे शामिल करने की व्यवस्था करे जिससे कर्मचारी एंव पेंशनर लाभांतित हो सके एंव रेलवे उपचार जल्द उपलब्ध हो पाये
2. रेलवे अस्पताल टूंडला मे सीनियर सिटीजन के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था की जाए | जिससे उन्हे काफी समय तक लाइन मे खड़ा न होना पड़े |
3. वर्तमान मे रेलवे अस्पताल टूंडला मे एक गायनेकोलोजिस्ट के नियुक्त हो जाने के कारण सर्जरी की व्यवस्था एंव सर्जन का होना अति आवश्यक है जिससे कि ऑपरेशन थियेटर को सुचारु रूप से चालू किया जा सके और बाहरी अनुबंधित अस्पतालो मे होने वाले रेफरल केसो मे कमी लाकर रेलवे राजस्व को बचाया जा सके |
4. रेलवे अस्पताल वार्ड मे एसी नहीं होने के कारण मरीजो को परेशानी होती है जिससे मरीज़ बाहरी अस्पताल जाना ज्यादा पसंद करते है |
5. मरीजो एंव उनके तीमारदारों के खान – पान की सुविधा न होने के कारण परेशान होते है और घर जाने को विवश होते है यदि समिति के द्वारा एक कैंटीन की व्यवस्था की जाए तो रात्री मे कार्यरत चिकित्सालय स्टाफ और कर्मचारी को भी चाय- पानी की व्यवस्था प्राप्त हो सके |
6. चिकित्सालय मे तीन पार्क होने के कारण उनके अंदर घास एंव जंगल काटने व फूल एंव पेड़ो को लगाने हेतु कोई माली की व्यवस्था नहीं है एंव कीड़े – मकौड़े निकलने का भय व्याप्त रहता है | इसीलिए माली की व्यस्व्था अभिलम्ब की जाए |
7. रेलवे अस्पताल मे मरीजो एंव एंव स्टाफ के लिए सुरक्षा गार्डो की व्यवस्था की जाए |
8. ARMV / टूंडला पर नामित स्टाफ रेलवे अस्पताल टूंडला का भी है कृपया रेलवे अस्पताल टूंडला के नजदीक एक हूटर का प्रबंध कराया जाए जिससे कर्मचारी को ARMV होने की सूचना तुरंत मिल सके एंव आपात कालीन स्थिति मे स्टाफ समय से पहुँच सके
9. OTA के रिक्त पदो को तत्काल भरा जाये क्यूंकी शिफ्ट मे उचित पदो के अनुसार स्टाफ नहीं है

 

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com