Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: सत्य सनातन संस्था ने शिविर लगाकर बांटे दूध, गंगाजल, बेल पत्र

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़। सावन माह दूसरी सोमवारी को सत्य सनातन संस्था पाकुड़ ने पूर्व के भांति शहर के भगतपाड़ा शिव मंदिर, ठाकूर बाड़ी शिव मंदिर व सिद्धार्थ नगर रेलवे कॉलोनी चौक में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच दूध, गंगाजल, फूल व बेल पत्र का नि:शुल्क वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि संस्था सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। सावन के प्रत्येक सोमवारी को श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था समाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उदेश्य सनातनियों को सहयोग बचाना है। इसी उदेश्य के साथ संस्था के सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहे है। शहर के भगतपाड़ा में सस्था के मीडिया प्रभारी तारक भगत, राजा साहा, राजेश यादव व चंदन रक्षित, रेलवे कॉलोनी चौक पर अमर कुमार, गौतक कुमार व ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में अमीत मिश्रा सहित अन्य सदस्यों के द्वारा भक्तों के बीच दूध, गंगाजल, बेल पत्र व फूल का वितरण किया गया। शिविर में पूजन सामग्री लेने की भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने शाररीक दूरी का पालन करते हुए पूजन सामग्री ग्रहण किया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com