सहरसा बिहार बज्रपात की चपेट में आने से भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की हुई मौत।परिवार वालों का रो रो कर है बुरा हाल।
बज्रपात की चपेट में आने से भैंस चरा रहे एक व्यक्ति की हुई मौत।परिवार वालों का रो रो कर है बुरा हाल।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थानां अंतर्गत एक व्यक्ति की बीते सोमवार को देर शाम बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल हो गया है।घटना सोनवर्षा राज थान क्षेत्र के अमृता गांव वार्ड नं 5 का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आज मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सदर अस्पताल सहरसा पहुंच कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी हुई है।
मालूम हो कि मृतक का नाम संतोष कुमार है जो सोनवर्षा राज थानां क्षेत्र के अमृता गांव वार्ड नं5 का रहने वाला बताया जा रहा है।कल बीते सोमवार को भैंस चराने अपने गांव से उत्तर बहियार गया था उसी दौरान तेज बारिश और बज्रपात की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
वहीं परिजन रविंदर यादव ने बताया कि कल बीते सोमवार को मेरा भाई संतोष कुमार अपने अमृता गांव वार्ड नं5 से उत्तर बहियार गया था भैंस चराने।उसी दौरान तेज बारिश और बज्रपात की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गयी है।
वहीं इस घटना को लेकर सोनवर्षा राज थानां अध्य्क्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि संतोष कुमार नामक व्यक्ति की बज्रपात की चपेट में आने से मौत होने की सूचना है ।शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Subscribe to my channel



