चित्रकूट : संकल्प दिवस कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा राजापुर में संपन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल प्रखंड राजापुर की टोली ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम जिले के शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देश पर सराय तलैया चौराहा राजापुर में संपन्न किया।
कार्यक्रम राष्ट्रगान से प्रारम्भ हुआ तत्पश्चात भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय श्री राम का जयघोष किया हमारे मार्गदर्शक कट्टर हिन्दू समर्थक सुनील मिश्रा एवं संजय दत्त शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में रहे जिनका उद्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरि (टीटू), प्रखण्ड मन्त्री प्रशान्त तिवारी , प्रखण्ड उपाध्यक्ष विकास गुप्ता , प्रखण्ड सह संयोजक रमन मोदनवाल , प्रखण्ड सहमंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी , सह मंत्री अरुण शुक्ला ,आरएसएस नगर प्रचारक अभिषेक , मनीष शुक्ला , कमलेश मोदनवाल , रामू पाण्डेय, अजय गोस्वामी निखिल त्रिपाठी , आदि सैकड़ो सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही।
चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


