फिरोजाबाद फिरोजाबाद सपाईयों ने की मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना
फिरोजाबाद सपाईयों ने की मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना

जिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। सपा कार्यकर्ताओं ने माॅ दुर्गा का विधि-विधान से पूजन कर मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग के नेतृत्व में माॅ दुर्गा का विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने माॅ दुर्गा से प्रार्थना कर नेताजी मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वही मुस्लिम भाइयो ने भी कुरान खानी कर लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी। इस दौरान पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, डा. विजय आर्या, छुट्टन भाई, राजकुमार राठौर, राजू यादव, कमलेश यादव, दीपू यादव, सम्मी कपूर, देवेंद्र गुर्जर, रामप्रताप गुर्जर, नीरज यादव, सादान हुसैन, मोहित राठौर, चरनसिंह यादव, जगमोहन यादव, धर्मेंद्र कुमार, मंगल सिंह, अजय राठौर, पवन यादव, गुलफाम, टीपू, सलमान आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


