Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जिला आपदा प्रबंधन शाखा के समाहरणालय स्थित सभागार में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को अनुदान राशि वितरित की गई

जिला आपदा प्रबंधन शाखा के समाहरणालय स्थित सभागार में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को अनुदान राशि वितरित की गई

Spread the love

आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज इंडिया लाइव सुपौल बिहार

आज दिनांक 28.02.2023 को जिला आपदा प्रबंधन शाखा, सुपौल के अंतर्गत समाहरणालय स्थित सभागार भवन, सुपौल में प्राकृतिक आपदा में मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के अंतर्गत 64 आश्रितों को 04 लाख की राशि का चेक वितरण किया गया एवं एक घायल को 4300.00 की राशि का चेक , मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत एक लाख की राशि सोनी कुमारी को एवं मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक लाख की राशि मिथलेश पासवान को डमी चेक श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल के माध्यम से वितरण किया गया। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा मृतकों के आश्रितों को आश्वासन दिया गया कि वितरण की गई चेक की राशि आपके खाते में चली जाएगी। उक्त अवसर पर श्री विधु भूषण चौधरी, अपर समाहर्ता सुपौल, श्री अनंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन इकाई, सुपौल, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com