सहरसा बिहार माँ को प्रसन्न करने के लिए महाआरती एवं 56 भोग ,दुर्गा पंडालों में पुलिस व्यवस्था सख्त
माँ को प्रसन्न करने के लिए महाआरती एवं 56 भोग ,दुर्गा पंडालों में पुलिस व्यवस्था सख्त

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- शारदीय नवरात्रि पर्व पर इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में धूम मची हुई है। माता मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमा विराजित की गई है। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर समदा में 9 दिन तक विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में घंटों घड़ियाल के साथ माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। आदर्श मेला समितियों द्वारा मंगलवार की देर संध्या को शारदीय नवरात्रि पर 1 हजार 1 सौ 1 महिला श्रद्धालुओं द्वारा महा आरती का आयोजन कर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए 56 प्रकार के भोग लगाए गए। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आदर्श मेला कमेटी के दिनेश कुशवाहा ने कहा कि 2019 से मां दुर्गा स्थान समदा में महा आरती एवं 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं इस बार महा आरती एवं 56 प्रकार के भोग के लिए स्थानीय शिक्षक प्रमोद मेहता के द्वारा आयोजित की गई है। बता दें कि इस झमाझम बारिश में भी श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दरबार में लगी रही। मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना एवं सहरसा नगर निगम से मेयर पद प्रत्याशी समाजसेवी प्रियंका मेहता महा आरती एवं 56 प्रकार की भोग में सम्मिलित हुआ और माता रानी से आशीर्वाद ली। आदर्श मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



