Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद आइएएस चर्चित गौड ने किया बच्चों का उत्साह वर्धन

मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद आइएएस चर्चित गौड ने किया बच्चों का उत्साह वर्धन

Spread the love

 

*फिरोजाबाद :

* फिरोजाबाद : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत बुधवार को सिविल लाइन दबरई स्थित विकास भवन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आइएएस चर्चित गौड ने आगरा के क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा राजा बलवन्त सिंह कॉलेज आगरा के टेक्निकल कैम्पस में आयोजित तीन दिवसीय मण्डल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले जनपद के समस्त प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया. सम्मान पाकर बाल वैज्ञानिकों का चेहरा खिल उठा.

*चर्चित गौड़ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार के विषय में जानकारी प्रदान की एवं जनपद की विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ग्रास रूटर , रैन अलार्म जैसे नवाचारी मॉडलों की प्रशंसा करते हुए जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यों की सराहना की।* कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया।

*अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि* मण्डल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में पौधों के जीवन वृत में जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल की कु शिवांगी प्रथम, कार्तिक द्वितीय, खाद्य पदार्थ संरक्षण में कु सोनम प्रथम, ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक अध्ययन में कु शालिनी प्रथम, कु अनन्या तृतीय, विज्ञान के कौतूहल चमत्कार में कु काजल प्रथम, समाचार की कतरन प्रदर्शनी में कु वीना प्रथम, विज्ञान लिखित प्रश्नोत्तरी में कु संगम तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में कु अंशिका ने तृतीय एवं जल समस्या पर शोध पर कु भावना ने प्रथम , कु आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पौधों के जीवन वृत में डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी सिरसागंज के अर्चित जैन प्रथम, श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के गोलू तृतीय, खाद्य संरक्षण में सचिन प्रथम, ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक में अर्चित प्रथम, विशाल यादव द्वितीय, विज्ञान के कौतूहल चमत्कार में कृष्णा यादव प्रथम, समाचार की कतरन प्रदर्शनी में हर्षित कुमार प्रथम, अर्चित तृतीय, लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अर्चित तृतीय, निबन्ध प्रतियोगिता में फिरदोस तृतीय, जल समस्या पर शोध पर समीर खान प्रथम, अर्चित द्वितीय एवं विज्ञान नाटिका में फिरदोस की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी सिरसागंज के अर्चित जैन को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर तिवारी, समाज कल्याण विकास श्रीमती कल्पना चौहान, परियोजना निदेशक, पीओ डूडा, महिला पुलिस अधिकारी, डिवाइन इंटरनेशनल अकादमी सिरसागंज के निदेशक देव शरण आर्य, जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल सिरसागंज के निदेशक संजय शर्मा एवं विभिन्न थानों के पुलिस कर्मी व अन्य उपस्थत रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com