Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने निकाली कलश यात्रा

माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने निकाली कलश यात्रा

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला: माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने निकाली कलश यात्रा

टूंडला। सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजा महोत्सव नगला मस्जिद टूंडला समिति द्वारा मां दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए कलश यात्रा लाइनपार क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं व पुरुषों ने भाग लिया।
कलश यात्रा का उद्घाटन भाजपा नेत्री नीलम दिवाकर ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी धूमधाम एवं बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो लाइनपार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मां दुर्गा स्थल पर पहुंची। जहां कलशों की स्थापना की गई । इस अवसर पर भीम सेन, सोहनलाल, पूर्व प्रधान मोहम्मद हुसैन, रानू, विनीत, भोलू, ललित, अमित, रवि कर्दम, वंसी, रविंद्र चैधरी, रमेश तोमर, अमित तोमर, डा. भानू. डा. करन, अशोक कुमार, भगीरथ, धर्मेन्द्र कुमार, सौरव गौरव, रजत, तरुण आदि के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com