फिरोजाबाद रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डी0 टी0 एम0 टूंडला को सौंपा

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

————————————————————————-
महोदय आपको अवगत कराना है को अखिल भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने रेल विस्तार की मांग को लेकर डी0टी0एम0 टूण्डला जे0 संजय कुमार से मिलकर रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मुद्दों को उठाया गया जिसमें एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल के आने जाने के समय में आम जनता की सुविधा अनुसार बदलाव एवं अवागढ़ – वसुंधरा पर स्टॉपेज बढ़ाए जाने शहीद वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र सुंदरीकरण हेतु पहल करने सहित आदि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया एवं उक्त ज्ञापन रेल मंत्री जी को अपनी सहमति के साथ भेजने का भरोसा दिलाया उक्त ज्ञापन में मांगे निम्नलिखित हैं।
01 :- देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए ताकि गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सकें।
02 :- एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए।
03 :- एटा से प्रस्तावित मलावन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए।
04 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को एटा से सुबह 8:00 बजे एवं आगरा के 4:00 (16:00) बजे चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी लाभ ले सके और विभाग की आमदनी बढ़ सके।
05 :- आगरा फास्ट पैसेंजर रेल के आवागढ़, वसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाए जाए।
06 :- टूंडला से लखनऊ चलने वाली पैसेंजर रेल को एटा से टूंडला होते हुए चलाया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके एवं विभाग की आमदनी बढ़ सके।
07 :- टूंडला से दिल्ली पैसेंजर रेल को एटा से चलाया जाए या एटा से चलने वाली रेल को दिल्ली वाली पैसेंजर मिलाया जाए ताकि सवारियां अधिक से अधिक संख्या में निकल सके।
08 :- एटा टूण्डला रेल लाइन पर गेट न0 54 सी को आम जनता के हित में बंद न किया जाए।
09 :- वीरांगना अवन्ती बाई वन चेतना केन्द्र का सौंदर्यीकरण कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिलाउपाध्यक्ष मनदीप यादव, अभिनय वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


