Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
चित्रकूट : मुख्य विकास अधिकारी आवास स्थल पर निरीक्षण किया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

ग्राम पंचायत रैपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर नायब तहसीलदार मानिकपुर विवेक कुमार द्वारा सहायक चकबंदी अधिकारी एवम् चकबंदी विभाग की टीम की उपस्थिति में तालाब, बंजर जमीन से संबंधित गाटों का निरीक्षण किया गया। सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिया गया की किसी भी स्थिति में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाए। यदि कोई ऐसा करता है तत्काल उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए और यदि लेखपाल समय से रिपोर्ट न दे तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई एवम् एफआईआर की जाए। जो पुराने कब्जे हैं उन पर बेदखली की कार्यवाही तत्काल की जाए एवम् तालाबों को मूल स्वरूप में लाया जाए।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



