सहरसा बिहार जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक पान दुकानदार को रौंदा मौके पर हुई मौत आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम
जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक पान दुकानदार को रौंदा मौके पर हुई मौत आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है सड़कों पर चल रही तेज रफ्तार ट्रक ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति को रौंदते हुए चला गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना थाना क्षेत्र के पटुवाहा एनएच 107 है जहां डुमरैल वार्ड नंबर 33 निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव अपने साईकल से पटुवाहा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने गए हुए थे पूजा अर्चना करने के बाद अपने साईकल से घर वापस जा रहे थे उसी दरमियान पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रक रौंदते हुए चला गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर सहरसा nh107 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया और उचित कार्यवाही की बात कही गई ।
Subscribe to my channel



