बांदा गौवंश को खिचड़ी,चना खिला ग्राम प्रधान ने मनाई मकर संक्रांति
गौवंश को खिचड़ी,चना खिला ग्राम प्रधान ने मनाई मकर संक्रांति

गौवंश को खिचड़ी,चना खिला ग्राम प्रधान ने मनाई मकर संक्रांति।
ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह
बाँदा जनपद के अतर्रा तहसील के महुआ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतियरी गांव का है जहां पर मोतिहारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान फूला यादव द्वारा सोमवार को अपनी गौशाला में पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों के द्वारा साफ-सफाई करवाई गई।तत्पश्चात ग्राम प्रधान फूला के द्वारा अन्ना गोवंश को गुड़ व चना खिलाया गया जहां पर ग्राम प्रधान फूला सिंह के द्वारा बताया गया कि उनकी गौशाला में 100 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं जिनके खाने पीने के लिए पर्याप्त व्यवस्था और ठंड से बचाव के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा की समुचित व्यवस्था की गई है।ग्राम प्रधान ने गौशाला में स्थित गौवंश को मां लक्ष्मी का अवतार बता उनकी पूजा करने के उपरांत उन्हें खिचड़ी गुड़ व चना खिलाया।उन्होंने गौशाला में साफ सफाई के साथ ही गौवंशों के बेहतर देखभाल के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
Subscribe to my channel



