फिरोजाबाद मतदाता प्रचार प्रसार वाहन के एक हफ्ते बाद पुनः तहसील टूंडला में वापस आने पर मतदाता जागरूकता अभियान प्रचार प्रसार प्रारंभ हो गया

टूंडला 27 दिसंबर मतदाता प्रचार प्रसार वाहन के एक हफ्ते बाद पुनः तहसील टूंडला में वापस आने पर मतदाता जागरूकता अभियान प्रचार प्रसार प्रारंभ हो गया है आज प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से मतदान केंद्र संख्या 155 156 प्राथमिक विद्यालय बसई मतदान केंद्र संख्या 208 प्राथमिक विद्यालय जाजपुर मतदान केंद्र संख्या 277 278 279 प्राथमिक विद्यालय बनकट मतदान केंद्र संख्या 275 276 प्राथमिक विद्यालय टिकरी मतदान केंद्र संख्या 272 273 274 प्राथमिक विद्यालय एल आई के प्राथमिक विद्यालयों में ईवीएम प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया साथ ही ईवीएम मशीन में अपने मत का प्रयोग किस प्रकार करना है यह जानकारी दी गई। ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने मतदाताओं को बताया कि जब आप मतदान कक्ष में अपना मत देने जाएंगे तो वहां पर बी यू व वीवीपैट रखा हुआ मिलेगा मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशी के सामने वाला नीला बटन दब आएगा इसके तुरंत बाद मतदाता वीवीपैट की डिस्प्ले पर देखेगा जिसमें 1 पर्ची दिखाई देगी जो कि 7 सेकंड तक रूकती है पर्ची पर प्रत्याशी का नाम क्रम संख्या और उसका चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होगा इसके बाद एक बीप की आवाज आएगी जब दीप की आवाज आनी बंद हो जाए उसके पश्चात मतदाता मतदान कक्ष से बाहर चला जाएगा और उसके मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। मतदान प्रचार वाहन के साथ ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह अखिलेश बाबू लेखपाल अजीत कुमार व एसआई राजेश कुमार चौधरी मशीन की सुरक्षा हेतु उपस्थित रहे
अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



