Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कांडी श्रीनगर में बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा मे उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में 19 फरवरी को आजीवन दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा श्रीनगर सोन नदी के तट पर पूरे ग्रामीणों के सहयोग से बजरंगबली का मंदिर निर्माण कराया गया था जिसमे बजरंगबली के मूर्ति मे प्राण प्रतिष्ठा करने के हेतू रोहतास जिला पांडुका से आए हुए आचार्य के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।
इस मंदिर को बनाने में विशेष रुप से भूमिका निभाने वाले कांडी उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद उम्मीदवार सह पउपमुख श्रीमती चिंता देवी के पति सह समाजसेवी अशोक प्रसाद के द्वारा आर्थिक सहयोग के साथ साथ भरपुर योगदान दिया।
बजरंगबली मंदिर को बनाने के लिए रामचंद्र चौधरी ,सत्येंद्र चौधरी अमित गुरुजी, अमर चौधरी, विश्वनाथ राम ,उमेश चौधरी, मुखिया प्रत्याशी प्रयाग मेहता तथा अन्य ग्रामीण का भी भरपूर सहयोग रहा।
मौके पर उपस्थित उप प्रमुख सह जिला पार्षद उम्मीदवार श्रीमती चिंता देवी समाजसेवी अशोक प्रसाद, रामचंद्र चंद्रवंशी, इमामुद्दीन खान राजेश शर्मा सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com