फिरोजाबाद एसीसी सीमेंट ने किया फ़िरोज़ाबाद के कारीगरों एवं राज मिस्त्रियों को प्रोत्साहित

आज एसीसी सीमेंट द्वारा नव निर्माण सम्मेलन 2021 का आयोजन फ़िरोज़ाबाद क्लब फ़िरोज़ाबाद मे किया गया, जिसमें फ़िरोज़ाबाद के 500 से भी ज़्यादा राज मिस्त्री एवं कारीगरों ने भाग लिया।
ऐसा फ़िरोज़ाबाद में प्रथम बार हुआ है जहाँ पर किसी सीमेंट कंपनी ने कारीगरों एवं राज मिस्त्रियों को प्रोत्साहित किया साथ ही साथ प्रोत्साहन पुरुस्कार फ़्रिज, वाशिंग मशीन, सिलिंग फैन, कुकर आदि पुरस्कृत गए।
इस कार्यक्रम में आये सभी कारीगर एवं राज मिस्त्री, acc सीमेंट के डीलर्स प्रोत्साहित हुए।
इस सम्मेलन में एसीसी सीमेंट के कानपुर हेड आशु अग्निहोत्री के अनुसार हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम ओर भी आयोजित करवाते रहेंगे जिससे हमारे राज मिस्त्री एवं कारीगर भाई प्रोत्साहित होते रहे।
इस नव निर्माण सम्मेलन में आगरा के ब्रांच हैड अंशु रस्तोगी ,एरिया मैनेजर आगरा चंद्राकर चतुर्वेदी एवं सेल्स प्रमोटर आगरा के श्री अमित मित्तल , सिरसागंज से डीलर मनीष जैन,आशीष जैन, कुलदीप सारस्वत, आदि डीलर्स मौजूद रहे।
सिरसागंज से ललित कुमार यादव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


