गढ़वा झारखंड पिता के मृत शरीर लाने के क्रम में पुत्र की भी गई जान
पिता के मृत शरीर लाने के क्रम में पुत्र की भी गई जान

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट।
कांडी थाना क्षेत्र के पंचायत खुटहेरिया मे ह्रदय विदारक घटना हुई है । जिसमें रामनाथ बैठा एवं उनके पुत्र गुड्डू कुमार दोनों
पिता पुत्र ने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए राजस्थान के किसी पावर प्लांट में काम करने के लिए गए हुए थे।
काम करने के दौरान श्री रामनाथ बैठा को सेफ्टी बेल्ट टूट गया एवं नीचे गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। कंपनी वालों ने एंबुलेंस के माध्यम से श्री रामनाथ बैठा था मृत शरीर पैतृक गांव गोसांग भेज दिया जिसमें कुछ गांव वाले एवं उनका पुत्र गुड्डू कुमार भी साथ में आ रहा था आने के क्रम में चोपन के पास गुड्डू कुमार ने अपने पिता की मृत्यु की सादमा नहीं बर्दाश्त कर सका एवं गुड्डू कुमार का भी उसी एंबुलेंस में मृत्यु हो गई।
दोनों पिता-पुत्र का मृत शरीर एंबुलेंस के ड्राइवर एवं तीन गांव वालों ने गोसांग गांव में लाया।
दोनों पिता-पुत्र की मृत्यु की सूचना सुनकर पूरे परिवार वालों ने चित्रकार पार कर रोने लगा एवं पूरे गांव वालों को आंखें नम हो गई। दोनों पिता पुत्र की मृत शरीर आने के बाद सतबहिनी घटना तीर्थ स्थल के समीप दाह संस्कार किया गया।
मृतक श्री रामनाथ बैठा ने अपने पीछे अपनी पत्नी एवं बड़े पुत्र तथा गुड्डू कुमार ने अपने मां एवं बड़े भैया को छोड़कर चला गया।

Subscribe to my channel

