Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा डूबे ने जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिला कर बूथ का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा डूबे ने जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिला कर बूथ का किया उद्घाटन

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट
____________
उन्नाव, 18 सितंबर 2022
(कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव)
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चो को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1612 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई ।
जिला अधिकारी श्रीमती अपूर्वा डूबे ने जिला महिला चिकित्सालय में बनाए गए पोलियो बूथ पर लगभग एक दर्जन नवजात शिशुओं को पोलियो रोधी दवा पिलाई।इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने धात्री महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने नवजात शिशुओं को पोलियो बीमारी से बचाव के लिए पोलियो की दो बूंद दवा जरूर पिलाएं।इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा और उसमें पोलियो बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी।
उन्होंने सभी माताओं को प्रेरित किया कि जन्म से 1 वर्ष तक के अपने बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बीमारियों से बचाव के लिए सभी टीका समय से जरूर लगाएं ।इससे बच्चा तमाम बीमारियों से सुरक्षित रहेगा। जिला अधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियो को निर्देश दिए कि वह पोलियो बूथ का सघन निरीक्षण कर, शत प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित कराएं।पोलियो अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सत्य प्रकाश ने बताया की पोलियो दवा पूरी तरह से सुरक्षित है ।यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है ।उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि पोलियो बूथ के दौरान जो बच्चे दवा पीने से छूट गए हैं उन्हें 19 सितंबर से 23 सितंबर 2022 तक घर-घर टीकाकरण के दौरान पोलियो की दो बूद दवा जरूर पिलवाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पोलियो अभियान के प्रत्येक दिवस की समीक्षा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सायंकाल की बैठक में गहनता से करे तथा शत प्रतिशत बच्चों को अच्छादित कराए।
उन्होने कहा कि जिला स्तर पर प्रतिदिन पोलियो कार्यक्रम की फीडबैक समीक्षा की जाएगी।
पोलियो बूथ उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश, सी एम एस डा सुशील श्रीवास्तव, डा अंजू दूबे,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जे आर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि दास, डॉ हरि नन्दन प्रसाद, एस एम ओ डॉ स्वेतांशु,यूनिसेफ जिला
कोआर्डिनेटर दिलशाद अहमद, प्रदीप कुमार, यू एन डी पी जिला कोल्ड चेन मैनेजर नीरज निगम, मनिन्दर सिंह मधुसूदन शुक्ला, नवीन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उन्नाव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com