बिहार जल रहा है और नीतीश कुमार सो रहे हैं’। बेगूसराय की घटना पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।
बिहार जल रहा है और नीतीश कुमार सो रहे हैं'। बेगूसराय की घटना पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बिहार जल रहा है और नीतीश कुमार सो रहे हैं’। बेगूसराय की घटना पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।
*एंकर :-* बिहार के बेगुसराय में जिस तरह से लड़की को नग्न अवस्था में पीटने का वीडियो वायरल हुआ उससे बिहार की राजनीति गरमा गई है।आज शनिवार को बिहार के पूर्व मंत्री और छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अपने निजी आवास पर मीडिया से वार्तालाप के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा की देखिए बेगूसराय जो घटना हम समझते हैं कि काफी दुःखद है ।जिस तरह से बिहार में अब बेटियों के साथ भी इस तरह से फ़ोटो वायरल किया जा रहा है फ़ोटो को नग्न करके वायरल किया जा रहा है,पिटाई की जा रही है ये शर्म को भी शर्मसार करने वाली घटना बिहार में घट रही है।और मुख्यमंत्री जी आराम से घर मे बैठकर प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि जैसे रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था वही हाल है बिहार का।बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री जी बंसी बजा रहे हैं। चैन की नींद सो रहे हैं दिन में सपना देखते रहते हैं जो कैसे प्रधानमंत्री बन जाय।और दूसरे स्टेट की घटना को लेकर जिक्र करते रहते हैं यहां अपने स्टेट में घटनाएं घट रही है लड़कियों को नग्न किया जा रहा है दूसरे राज्य की बेटी बेटी है और बिहार की बेटी बेटी नहीं है।ये काफी चिंता का विषय है संज्ञान लेनी चाहिए।नीतीश कुमार जी का ये हाल है जो तेजस्वी के सामने आरजेडी के सामने घुटना टेक दिए हैं,अपराधियों के सामने घुटना टेक दिए है।आरजेडी सरकार चला रही है और ये घुटना टेक मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। और पूरी तरह दिन में सपना देख रहे है कैसे प्रधानमंत्री हमको बनना है और कनभेनर कोई बना रहा है और प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं।यही स्थिति अभी पूरे बिहार का है।

Subscribe to my channel



