चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में संपन्न हुआ
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में संपन्न हुआ

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार राजापुर में संपन्न हुआ।*
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं प्राप्त हो उनका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए क्योंकि निस्तारण के संबंध में शासन स्तर से संबंधित समस्याग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक लिया जा रहा है जो भी समस्याओं का निस्तारण करें समस्या के निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्याग्रस्त व्यक्ति को निस्तारण से अवगत भी कराया जाए। समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता बहुत जरूरी है कोई भी भूमि संबंधी मामले लंबित नहीं रहना चाहिए।भूमि संबंधित मामलों में जो पैमाइश की व्यवस्था है उसी के अनुसार कराएं, उन्होंने राजस्व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भूमि संबंधी मामले प्राप्त हो रहे हैं उसमें राजस्व पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए, कहा कि आज संपूर्ण समाधान दिवस में जो समस्याएं प्राप्त हुई है मौके पर निस्तारण कराया गया।
युवा समाजसेवी शिवपूजन गुप्ता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी अभिषेक आनंद से कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सरकारी बस यूपी बांदा वाया प्रयागराज से होकर अयोध्या तक जाती है उन्हीं बसों को धर्म नगरी पूज्य गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर से होकर अयोध्या जाना चाहिए और तुलसी जन्मभूमि राजापुर को ब्लॉक का दर्जा दिया जाना जनमानस के हित में अति आवश्यक है।
तुलसी जन्मभूमि राजापुर में सरकारी चिकित्सालय में महिला डॉक्टर विशेषज्ञ ना होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए राजापुर शासकीय चिकित्सालय में एक महिला विशेषज्ञ डॉक्टर का होना अनिवार्य है। सत्य प्रकाश जी कैलाश नाथ सिंह नाजिर बाबू के द्वारा पर्चियां काटने में सराहनीय कार्य किया गया
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर भास्कर वर्मा, तहसीलदार संजय अग्रहरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व राजापुर नगर के समाजसेवी शिवपूजन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, जुगराज केशरवानी बहुत अधिक संख्या में क्षेत्र से आए हुए सम्मानित आम जनमानस मौजूद रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



