Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड रैयती भूमि से पोल, तार व टांसफार्मर नहीं हटाया गया तो रामेश्वर मेहता ने अपनी पुरी परिवार के साथ आत्मदाह करने की दी चेतावनी

रैयती भूमि से पोल, तार व टांसफार्मर नहीं हटाया गया तो रामेश्वर मेहता ने अपनी पुरी परिवार के साथ आत्मदाह करने की दी चेतावनी

Spread the love

 

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चोका निवासी रामेश्वर मेहता ने बिजली विभाग की मनमानी से नाराज होकर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
रामेश्वर मेहता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांडी-गढवा मुख्य सड़क पर खड़े पोल को बगल में शिफ्ट करने वाली मेसर्स अणु इलेक्ट्रिकल ने बिजली सब स्टेशन नजदीक मेरे रैयती भूमि में पोल,तार व ट्रांसफार्मर लगा दिया। जिससे हमारे पुरे परिवार में हड़कंप मच हुआ है व रामेश्वर
मेहता ने कहा कि मुझे पूरे परिवार के साथ इसी घर में रहना है। घर के दरवाजे पर पोल,तार व ट्रांसफार्मर रहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है।
रामेश्वर मेहता ने बिजली विभाग के अधिकारियों सहित पोल शिफ्टिंग का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनके रैयती भूमि से पोल,तार व ट्रांसफार्मर नही हटाया गया तो वे अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com