BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

सीआईसी के खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

सीआईसी के खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

Spread the love

सीआईसी के खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

हॉकी में पांच छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

गंगाप्रसाद करवरिया मंडल प्रभारी

चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के खिलाड़ियों ने हमीरपुर में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजय हासिल कर चित्रकूट जनपद का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष में प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान कार्यकारी प्रधानाचार्य फूलचंद चंद्रवंशी ने विजेता खिलाड़ियों और टीम प्रभारी कीड़ा अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह चंदेल को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। मंडलीय कबड्डी में यहां की टीम राज्यस्तर के लिए चयनित की गई है, जो 14, 15 16 अक्टूबर गोरखपुर में प्रतिभाग करने जाएंगे। इसके अलावा हॉकी में पांच छात्रों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी है और आगे की प्रतियोगिताओं में विजय श्री हासिल करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बहुत बड़ा महत्व है पूरे मंडल में अपने विद्यालय के छात्रों की उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य स्तर पर भी सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई है उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में प्रांजल वर्मा शिवम द्विवेदी अंकित गुप्ता सत्यम ठाकुर सतीश कुमार सूरज सिंह शामिल है इसके अलावा बालिका वर्ग में शशि देवी मालती प्रिंस आकांक्षा सिंह अनीशा यादव शामिल है जबकि जूनियर वर्ग में हेमा देवी स्वाती प्रेम गीतांजलि साधना ममता का चयन हुआ। प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में जिस तरह पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता है इस तरह इच्छुक और खेल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी जाती है और उत्कृष्ट स्थान पाने के लिए छात्र-छात्राओं को नियमित खेलों का अभ्यास क्रीडा अध्यक्ष द्वारा कराया जाता है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com