Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम का हुआ संजीव प्रसारण

विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम का हुआ संजीव प्रसारण

Spread the love

फिरोजाबाद: विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम का हुआ संजीव प्रसारण

-जनप्रतिनिधियों व डीएम ने दो महिलाओं की कराई गोदभराई

फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह, 2022‘‘ कार्यक्रम के अंर्तगत सजीव प्रसारण दूरदर्शन, मुख्यमंत्री कार्यालय के यू-ट्यूब चैनल तथा सोशल मीडिया के हैण्डल से किया गया। ार्यक्रम में प्रदेश के 199 आंगनबाडी केंद्रों का शिलान्यास तथा 501 आंगनबाडी केन्द्रों का लोकार्पण के साथ-साथ दो पुस्तकों यथा-प्रदेश के आंगनबाडी कार्यकत्रियों के क्षमतावर्द्धन तथा गृह भ्रमण में परामर्श की गुणवत्ता हेतु ‘‘सक्षम‘‘ पोषण मैनुअल तथा विभाग द्वारा विगत पांच वर्षाे की उपलब्धियों विषयक पुस्तिका ‘‘सशक्त आंगनबाडी‘‘ का विमोचन किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाडी केंद्रों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण हेतु ‘‘सहयोग‘‘ मोबाईल ऐप तथा 03-06 वर्ष के बच्चों हेतु ई.सी.सी.ई. आधरित ‘‘बाल पिटारा‘‘ मोबाइल ऐप का लांच मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संजीव टेलीकास्ट प्रोजेक्टर के माध्यम से समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को दिखाया गया। क्षेत्रीय सांसद डा. चंद्रसैन जादौन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छः माह के दो बच्चों का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी। दो आंगनबाडी केंद्र विकास खण्ड मदनपुर में केसरी एवं टूण्डला में शेखूपुर मण्डनपुर का लोकार्पण किया गया। समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाडी कार्यकत्री विभाग की नींव है, अपने पदीय दायित्वों का

फिरोजाबाद आवाज इंडिया लाइव अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com