Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार दर्जनों मजदूरों ने मनरेगा के कार्यपालक अभियंता पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

दर्जनों मजदूरों ने मनरेगा के कार्यपालक अभियंता पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

 

एंकर- बिहार के  सहरसा जिले के  सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत  कांप पश्चिमी पंचायत स्थित जंगल मुशहरी वार्ड नंबर 2 में  मनरेगा कार्यपालक अभियंता ने टीम गठित कर जांच करने पहुंचे तो कांप पश्चिमी  पंचायत के दर्जनों मजदूरों ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामला कांप पश्चिमी पंचायत के जंगल मुशहरी वार्ड नंबर 2 का है। बीते 30 जुलाई को विकास आयुक्त सुरेश प्रसाद कार्यपालक ने अमृत सरोवर तालाब जांच करने के लिए टीम के साथ जंगल मुसहरी आए थे। सुत्रों के अनुसार उसी दौरान सभी मजदूर तबके के लोगों को धमकाते हुए कहा कि पूर्व में भुगतान की गई राशि में हमें कमीशन चाहिए अन्यथा राशि वापस करवा दूंगा। इसी बातों को लेकर बिजापुर निवासी स्वर्गीय पवन दादा की पत्नी अकाली देवी समेत दर्जनों मजदूरों ने जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त,अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एससी/ एसटी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद ने अपने टीम के साथ वार्ड नंबर 2 जंगल मुशहरी में बीते 30 जुलाई को अमृतसर सरोवर तालाब जांच में आए थे, बिना नापी के नाथ बाबा स्थान जंगल मुसहरी में खुलेआम हम महादलित मजदूरों को बोला कि आप अपने मुखिया से बकाया राशि के भुगतान के मध्य में 50 हजार रुपए देने को कहो, अन्यथा नहीं तो पूर्व में दी गई भुगतान की राशि को वापस कर लिया जाएगा, साथ ही  जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि
तुम सभी नेता गिरी करते हो मजा चखा देगें। जबकि हम लोगों द्वारा अमृत सरोवर तालाब के निर्माण में काम किया गया है।

इस संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद प्रियदर्शी ने बताया कि इस संबंध में हमे किसी तरह की सूचना नहीं है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com