Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में किसान मजदूरों का प्रतिरोध मार्च

सहरसा में किसान मजदूरों का प्रतिरोध मार्च

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 8877760777

 सहरसा में किसान मजदूरों का प्रतिरोध मार्च सरकारी संपत्तियों के निजीकरण करने का लगाया आरोप।

    सहरसा में आज संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बैनर तले मजदूर किसानों ने प्रतिरोध मार्च निकाला निकाला। यह प्रतिरोध मार्च वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर समाहरणालय पर पहुंच केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने केंद्र सरकार पर जन-विरोधी कानून लाने और सरकारी संपत्तियों के निजीकरण का आरोप लगाया। CPI नेता ओमप्रकाश ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों की जमीन छीनने की साजिश हैं। वहीं किसान सभा के महामंत्री बिनोद कुमार ने कहा कि पाँच साल पहले किया गया समझौता आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान-मजदूरों ने चेतावनी दी कि वादे पूरे न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com