पाकुड युवा सांसद के रूप में बमभोला का चयन होने पर सत्य सनातन संस्था ने पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट
पाकुड़: कई संगठन में प्रमुख दायित्व का निर्वाहन कर सत्य सनातन संस्था के कर्मठ सदस्य बमभोला उपाध्यय को प्रथम झारखंड छात्र युवा संसद महोत्सव में युवा सांसद के रूप में चयन किए जाने पर सत्य सनातन संस्था पाकुड़ इकाई के द्वारा पुष्पगुच्छ एंव फूलों का माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि
जनप्रतिनिधि के रूप में पूरे झारखंड के 24 छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित कर बमभोला उपाध्यय ने जिले का नाम रौशन किया है। संस्था के द्वारा उनका सम्मानित कर उवज्वल भविष्य की कामना किया है। वही संस्था के संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, राजेश यादव, सागर चौधरी, बबलू सिंह, अजय भगत, सत्यम भगत, शिभम गुप्ता , प्रलय कर, राजा कुमार सहित अन्य ने माला पहला कर बधाई दी है साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की है
Subscribe to my channel

