संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24 25 दिसम्बर को सौर बाजार में होगा आयोजन
संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24 25 दिसम्बर को सौर बाजार में होगा आयोजन

संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24 25 दिसम्बर को सौर बाजार में होगा आयोजन
सहरसा विकास कुमार
महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम,चनदौर सौरबजार मे 9 से 23 दिसम्बर तक पक्ष ध्यान साधना शिविर व 24-25 को सौर प्रखंड संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होगा।प्रचार प्रसार प्रमुख चन्दन वर्मा ने बताया की महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम चनदौर सौरबजार आश्रम का स्थापना दिवस व सौरबजार प्रखंड संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24-25 दिसम्बर को बहुत भव्य रूप मे मनाया जायगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आश्रम मे 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक पक्ष ध्यान साधना शिविर चल रहा है। जिसमे बहुत से साधक भाग ले रहे है। अधिवेशन मे वर्तमान आचार्य पुज्यपाद महर्षि चतुरानंद जी महाराज का पदार्पण 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम चनदौर सौरबाजार मे होने जा रहा है। ध्यान साधना शिविर मे सभी साधक को ठहरने व भोजन का अच्छे तरह से प्रबंध किया गया है,ताकि किसी को कोई कठिनाई न हो। अधिवेशन मे बहुत जगह से साधु संत व श्रद्धालूगण पधार रहे है। अधिवेशन मे सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन, ग्रन्थ पाठ व सद्गुरु महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया है। यह सभी कार्यक्रम आश्रम के संस्थापक व व्यवस्थापक स्वामी अनुभवानंद जी महाराज व स्वामी ज्ञानी जी महाराज के सानिध्य मे होने जा रहा है। सौर प्रखंड संतमत सत्संग के पदाधिकारीगण व स्थानीय श्रद्धालूगण बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Subscribe to my channel



