Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक हुई संपन्न

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

अगर हुई पत्रकारों के साथ बदसलूकी तो हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा एसोसिएशन
पुरवा उन्नाव
नगर के शारदा नहर के पास स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी के स्मारक कार्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें 4 नए सदस्यों ने एसोसिएशन की सदस्यता ली और मासिक बैठक में पत्रकार साथियों के हुए शोषण पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला वही कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार गुप्ता ने किया इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक पवन सिंह ने कहा कि संगठन के सदस्यों का अगर कोई विवाद होता है तो वह सबसे पहले जानकारी अपने अध्यक्ष या फिर महामंत्री को अवश्य अवगत करा दें अधूरे ज्ञान को लेकर किसी भी संबंधित अधिकारी के पास न जाएं कलम के प्रति वफादार रहे हम लोग दूसरों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं वही एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम शंकर त्रिपाठी ने कहा कि हमारे एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अगर गलत हुआ तो वह हरगिज ही बर्दाश्त नहीं होगा वह लड़ाई उस सदस्य की ही नहीं बल्कि पूरे संगठन परिवार की लड़ाई होगी एसोसिएशन महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि अगर हम पत्रकार साथी संबंधित अधिकारियों की चाटुकारिता और दलाली करेंगे तो हम समाज के संभ्रांत नागरिकों के हो रहे शोषण की लड़ाई को कैसे जीतेंगे हम सभी पत्रकार साथियों का दायित्व अपनी कलम से समाज मैं व्याप्त बुराइयों को जनता के बीच उजागर कर भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करना है और समाज को न्याय दिलाने का है इस मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र नाथ द्विवेदी,एसोसिएशन महिला अध्यक्ष दीपिका पांडे,महिला उपाध्यक्ष गायत्री शुक्ला, एसोसिएशन उपाध्यक्ष पुनीत सिंह,अतुल शुक्ला,आशीष शर्मा अश्विनी यादव,अनुज गौतम, अमित आर्य,शिवांगी अवस्थी, अरुण सोनकर,दिनेश सोनी,पप्पू सिंह,बाबूखान,गौरीशंकर,मनीषा यादव,विजय वर्मा,विपिन द्विवेदी, विनय शुक्ला,सहित आधा सैकड़ा पत्रकार उपस्थित रहे!!

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com