Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ मॉडल विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन हेतु अधिसूचना जारी

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

मॉडल विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क अध्यापन की व्यवस्था है।

पाकुड़। राज्य भर में अवस्थित निशुल्क अंग्रेजी माध्यम के मॉडल विद्यालयों में नामांकन हेतु झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है । जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ के कार्यालय के सूचना के अनुसार राज्य में संचालित 89 मॉडल विद्यालयों में नामांकन हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 6 में नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। मालूम हो कि मॉडल विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जाती है जो पूर्णता गैर आवासीय है। आवेदक की पात्रता 1 अप्रैल 2022 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 बरस की होनी चाहिए । आवेदन कर्ता संबंधित जिला का होनी चाहिए तथा उस जिले के किसी भी विद्यालय से पंचम उत्तीर्ण होना चाहिए। पाकुड़ कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार यह परीक्षा बिल्कुल निशुल्क है । आवेदक डब्लू डब्लू डब्लू .जेएसी .झारखंड.गवर्नमेंट .इन www.jac.jharkhand.gov.in आवेदन प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है। तथा भरा हुआ फॉर्म जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 20 अप्रैल 2022 तक जमा कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 14 मई 2022 को रखी गई है। कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन मेघा सूची के आधार पर किया जाता है ।नामांकन में राज्य के जिला स्तरीय आरक्षण नीति का अनुपालन किया जाएगा ।मेघा सूची का निर्माण जिला स्तर पर किया जाना है ।एक विद्यालय में कुल 40 छात्र का नामांकन किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर सीट आधारित होगी जिसमें अंग्रेजी 30 अंक ,गणित की 30 एवं विज्ञान 40 अंक कुल 100 अंको के परीक्षा होंगे। इच्छुक अभिभावक निशुल्क अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूल में छात्र का अध्यापन करा सकते हैं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com