फिरोजाबाद किसानों की समस्या को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन


फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकेट संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल के निर्देशन में तहसील सदर में उप जिलाधिकारी फिरोजाबाद को ज्ञापन देते हुए जनपद में किसानों की समस्याओं जैसे बिजली की समस्या , विद्युत अधिकारियों द्वारा परेशान करने के उद्देश्य से उतारे गए ट्रान्स फार्मर को समय से न बदलने ,विद्युत विभाग द्वारा अवैध वसूली तथा टापा खुर्द चौराहे पर जल्द भराव ,गांव दुगुना में बंद बंबा खुलवाने ,ग्राम पंचायत कुतबपुर चनोरा में गलियों की समस्या ,नगला मोती में विद्यालय के आगे जल भराव व बाउंड्री वॉल की समस्या के साथ साथ अभी हाल ही चल रहे लंपी वायरस के की रोकथाम व जागरूकता हेतु अभियान को तेजी से चलाने की मांग की साथ ही उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का जल्द निवारण नहीं किया गया तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा । ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव, उषा देवी जिलाध्यक्ष महिला संघ के साथ दानिश खान,अनिल ,राजेंद्र ,अजीत यादव ,संदीप यादव , पूरन चंद्र ,सुनील यादव ,विपिन कुमार के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



