Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत। बस कुचलकर घटना स्थल से हुआ फरार।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी।मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम।मृतक सहरसा रजिस्ट्री कार्यालय से काम करवाकर अपने भतेजे के साथ बाइक से जलई ओपी क्षेत्र के नवादा गांव जा रहा था,जहाँ रास्ते में एक पीले रंग की बस ने पीछे से ठोकड मार दिया जिससे दोनो चाचा भतीजे सड़क पर फेंका गया और बस कुचलकर घटना स्थल से फरार हो गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राधे मिस्त्री है जिसकी उम्र तकरीबन 45 वर्ष है जो सहरसा जिले के जलई ओपी थानां क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।आज मृतक राधे मिस्त्री अपने भतीजे के साथ सहरसा रजिस्ट्री कार्यालय आया था और अपना काम करवाकर बाइक से अपने भतीजे के साथ घर वापिस जा रहा था जहाँ सदर थाने क्षेत्र के कहरा कुटी के पास अज्ञात पीले रंग की बस ने पीछे से ठोकड मारकर फरार हो गया।ठोकड लगने से चाचा राधे मिस्त्री गंभीड़ अवस्था में जख्मी हो गया।जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती जहाँ डॉ ने मृत घोसित कर दिया।
वहीं घटना को लेकर मृतक के भतीजे सह प्रत्यक्षदर्शी बृजमोहन मिस्त्री की माने तो वह सहरसा रजिस्ट्री कार्यालय से वापस अपने गाँव लौट रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार पीले रंग का बस बाइक में ठोकर मार दिया जिससे हम दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा में गिर गए । उसी दौरान बस का पिछला चक्का इसपर चढ़ गया जिससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी नर्सिंग होम ले गए वहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानां की पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गई।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com