पिलवहा पंचायत में जनता के बीच चला जन संवाद
पिलवहा पंचायत में जनता के बीच चला जन संवाद

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
स्लग:-पिलवहा पंचायत में जनता के बीच चला जन संवाद।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिलवहा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में जनता को सरकारी योजना का लाभ कैसे मिल सके उसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा जन संवाद कर जानकारी देने की है।
सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता को सभी सरकारी योजना के बारे में बारी बारी से बताया गया।
वहीं पूर्व मुखिया अशोक यादव जी के द्वारा पंचायतों में जो कमियां थी जिससे जनता को लाभ मिल सके उनके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
हालांकि कुछ जनता ने बताया की सरकारी लाभ हमलोगों को नहीं मिलता है।
अगर सरकारी लाभ लेना हो तो उसके लिए घुस देना पड़ता है।
वहीं अधिकारियों ने जनता को बताया की आपको कोई भी कार्य हो तो आकर मिलें।
आपका सभी कार्य सुलभ तरीके से किया जाएगा।
इस जन संवाद में मुखिया, वार्ड सदस्य, उपप्रमुख, समिति सरपंच, SDM, BDO, BPRO, CO, BO, AMO, अन्य सभी विभाग के अधिकारी के साथ सैकड़ों जनता मौजूद थे।
Subscribe to my channel


