बाँदा खाद लेने मारामारी, किसानों पर हुआ लाठीचार्ज

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
एंकर – जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानो ने
एक तरफ सड़क में लगाया जाम तो कहीं किसान की हुई पिटाई ।
सपा के पूर्व विधायक विशंभर यादव ने दरोगा को लगाई फटकार बाद में किसानों को बटवाई खाद
वीओ/ मामला बबेरू के कमासिन के भदेहदू साधन सहकारी समिति का है व दूसरा मामला लोहरा के नारायणपुर सोसाइटी का है
खाद की मांग को लेकर किया किसानों ने चक्का जाम।
4 दिनों से खाद के लिए काट रहे चक्कर।
₹300 वाली खाद ₹500 में ब्लैक से बेची जा रही है ।
खाद के लिए सुबह से ही किसान लाइन लगाए बैठे थे लेकिन खाद ना मिलने पर आक्रोशित किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने।
वही दूसरा मामला लोहरा के नारायणपुर सोसाइटी का है
जहां खाद लेने को लाइन में खड़े किसानों के ऊपर पुलिस ने किया लाठीचार्ज ।
लाठीचार्ज के दौरान कई किसान घायल ।
अधिकांश किसानों को बिना खाद ही वापस जाना पड़ा ।
पूर्व विशम्भर सिंह यादव ने सचिव और इंस्पेक्टर को फटकार लगाई।
पूर्व विधायक ने बटवाई खाद ।
घायल किसान कामता ने बताया कि खाद लेने के लिए खड़े थे इंस्पेक्टर कमासिन ने डंडे मारे जिससे पैर फट गया है 2 घंटे से खून बह रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि केंद्र प्रभारी अपने चहेतों को खाद वितरण करने के बाद शाम को कहते हैं खाद का वितरण नहीं होगा
₹300 वाली खाद ₹500 में ब्लैक से बेची जा रही है
खाद के लिए चार चार तीनों से चक्कर काट रहे हैं।
योगी सरकार में अधिकारी नहीं करते सुनवाई
पैसे वालों की सुनवाई है गरीब आदमियों की सुनवाई नहीं होती
पूर्व विधायक ने कहा कि इस सरकार में किसानों को परेशान किया जा रहा है सरकार के इशारे पर किसानों के ऊपर लाठी चटकाई जाती है सरकार खाद नही दे पा रही ये सरकार पूरी तरह से किसानों की दुश्मन सरकार है किसानों की झूठी आय दूगनी करने वाली बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल है ।
बाइट कामता घायल किसान
बाइट-किसान

Subscribe to my channel


