सहरसा बिहार कोसी नदी ने रौद्र रूप किया धारण, समा रहा है लोगों का घर, समारा लोगों का आशियाना
कोसी नदी ने रौद्र रूप किया धारण, समा रहा है लोगों का घर, समारा लोगों का आशियाना

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* कोशी ने इस साल ऐसा कहर बरपाया है कि ना जमीन बची और ना ही किसी का घर बच पाया सब कुछ कोसी नदी में समा चुका ग्रामीण बर्तन कपड़ा लेकर ग्रामीण पलायन करने लगे है कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर खौफनाक तस्वीर कोसी इलाके में देखने को मिली जहां जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के घोघसम इलाके में बाढ़ का कहर देखने को मिला जहां लोगो का घर कोसी नदी में समा गया है ऊंचे स्थान जाने को लोग विवश हो चुके वही राहत देने के लिए कोई सरकारी मुलाजिम अब तक नहीं पहुंचे जिस कारण लोगों की चिंता बढ़ा दी है लोग सर पर बर्तन कपड़ा चापाकल आदि बचे सामानों को लेकर ग्रामीण का पलायन का दर्द उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है बता दें कि कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद कटाव की रफ्तार तेज हो गई है बीते 2 महीने से कोसी बिल्कुल शांति थी कुछ इलाकों में कटाव हो रहा था लेकिन घोघसम तिलाठी आदि गाँव मे इस बार कोसी का कहर अधिक देखने को मिल रहा । वही ग्रामीणों ने बताया है कि खुशी का कटाव तेज होने से सैकड़ों लोगों का घर कोसी नदी में अब तक समा चुका है लेकिन ना तो प्रशासन की नींद खुली और ना ही कोई राहत पहुंचाया गया जिस कारण लोग विवश होकर अब ऊंचा स्थान को जाने को मजबूर हो चुके हैं जमीन हो या घर सभी कोसी नदी में समा रहा प्रखंड स्तर के अधिकारी भी अब तक मुआयना करने नहीं पहुंचे अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और सरकार की नींद कब तक खुलती है और कब ऐसे इलाकों में सरकारी सुविधा मुहैया कराया जाता है।
*BYTE :-* सबिया देवी पीड़ित।
*BYTE :-* सरिया देवी पीड़ित।
*BYTE :-* धनिक लाल ताती पीड़ित।

Subscribe to my channel

