Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *महिला जनसुनवाई हेतु विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन अलका पाण्डेय*

Spread the love

.
#हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विगत दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव में महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के संबंध में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन गांधी भवन हरदोई में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डेय द्वारा बताया गया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए महिला आयोग के साथ सामंजस्य स्थापित करके इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रहीं कल्याणकारी योजनाओ के बारे बताते हुये विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जैसे सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, विधवा पेंशन योजना, तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओ को दी जा रहीं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय, निरीक्षक स्वेता तिवारी, तथा प्राविधिक स्वयं सेवक सुदीप कुमार पांडेय, व सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
*- आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार*

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com