फिरोजाबाद कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली
कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में "महंगाई पर हल्ला बोल" रैली

जिला फिरोजाबाद

आज जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली में शामिल होने के लिए जनपद फिरोजाबाद से बस और ट्रेन द्वारा तथा अपने निजी वाहनों द्वारा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे रैली में शामिल होने के लिए। इस मौके पर संदीप तिवारी ने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण देश की जनता का बहुत बुरा हाल है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।माननीय राहुल गांधी जी द्वारा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो जो यात्रा शुरू की जा रही है उसमें जनता का अपार प्यार कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और 2024 में देश की जनता राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।रैली में शामिल होने वालों में जिले के उपाध्यक्ष मनोज भटेले, मुकेश गॉड,दुष्यंत धनगर प्रतिमा पाल योगेश दिवाकर यश दुबे विजय चतुर्वेदी रामशंकर राजोरिया धीरेंद्र सिंह जुरैल,संत कुमार,राजेश दिवाकर, खजांची दिवाकर अभिषेक पचौरी आदि लोग दिल्ली पहुंचे।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद
आवाज इंडिया लाइव अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



