सुपौल बिहार गणपति बप्पा महोत्सव पर-251-महिलाओं द्वारा धूम धाम से निकाला गया कलश यात्रा
गणपति बप्पा महोत्सव पर-251-महिलाओं द्वारा धूम धाम से निकाला गया कलश यात्रा

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गणपति बप्पा महोत्सव पर गाजे बाजे के साथ धूम धाम से-251-महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालने की है।
गणपति बप्पा महोत्सव पर कन्याओं द्वारा बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर से सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग- NH-327-ई होते हुए कलश लेकर बघला नदी घाट पर जल भरकर बाजार के विभिन्न गली, चौक, चौराहा, होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में सम्पन्न किया।
गणपति बप्पा कार्यकर्ता ने बताया की आठ दिनों तक लगातार बप्पा का पूजा अर्चना चलेगा।
शाम के समय प्रतिदिन आरती भोग लगाया जाएगा।
साथ हीं रात्रि समय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा।
इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
गणपति बप्पा महोत्सव पर सभी श्रद्धालु झूम उठे।
Subscribe to my channel
