Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा आगरा के ब्लॉक एत्मादपुर की ग्राम पंचायत अगवार के प्रधान जेल में बंद

आगरा के ब्लॉक एत्मादपुर की ग्राम पंचायत अगवार के प्रधान जेल में बंद

Spread the love

जनपद आगरा एत्मादपुर

जनपद आगरा के ब्लॉक एत्मादपुर की ग्राम पंचायत अगवार के प्रधान जेल में बंद है।
ग्राम पंचायत अगबार सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी जिलाधिकारी आगरा एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर की अधिकारियों से मुलाकात और द्वारा चुनाव के लिए की अपील की है

इसससे गांव के विकास कार्य अटक गए है। गांव में विकास कार्य कराने के लिए डीपीआरओ ने शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य भावना सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भावना सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलते ही ग्रामीणों व ग्राम पंचायत सदस्यों ने विरोध शुरू शुरू कर दिया। ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों ने जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सदस्यों का कहना है कि डीपीआरओ द्वारा भावना सिंह को बिना सदस्यों अनुमति के प्रधान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानपद का या तो दोबारा चुनाव हो या खुली मीटिंग होकर इस प्रस्ताव को पारित किया जाए। वहीँ ग्राम पंचायत एवं समस्त पंचायत सदस्यों का कहना है प्रशासन द्वारा मनमानी हो रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर ग्रामवासी एवं सभी ग्राम पंचायत सदस्य मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री जी से शिकायत करेंगे। रविवार को ग्राम पंचायत घर अगवार पर लगभग 10 से 12 सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत अगबार प्रधान के रूप में सदस्य वार्ड नंबर 3 से भावना सिंह को नियुक्त किया गया है। इसको लेकर पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस मनमानी को लेकर उन्होंने सरकार एवं शासन प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य भूरी सिंह,योगेश कुमार, सोनू कुमार, राधा देवी, नीतू देवी,पुनिया देवी, नागेंद्र सिंह, नीरज कुमार,गीता देवी अन्य लोग मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com