Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट अटल जन शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने चित्रकूट में किया वृक्षारोपण

अटल जन शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने चित्रकूट में किया वृक्षारोपण

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज


चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर अंतर्गत अटल जन शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी राजापुर समेत जिले के कई पत्रकार व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
अटल जन शक्ति संगठन के जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी उर्फ गोलू के द्वारा अपने निज निवास राजापुर तहसील के रायपुर गांव स्थित मजरा तिवारी पुलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा उपस्थित रहे जहां उन्होंने अपने हाथों से आंवला, नींबू के पौधे लगा इस वृक्ष रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वहीं वृक्ष रोपण कार्यक्रम में अटल जन शक्ति संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी अन्नू मिश्रा ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने हाथों से आवंला,नींबू के पौधे लगाकर इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया । मौके में जिले के वरिष्ठ पत्रकार शिवा निषाद ,महेश पांडेय,राजापुर हल्का इंचार्ज राजेश कुमार राय,अटल जन शक्ति संगठन के जिला सचिव अंशुमान पाण्डेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रायपुर देव नारायण तिवारी समेत आदि लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com