Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

शीत गृह संचालक और किसान के विवाद में किसान को न्याय मिलने पर कांग्रेस करेगी आंदोलन

शीत गृह संचालक और किसान के विवाद में किसान को न्याय मिलने पर कांग्रेस करेगी आंदोलन

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

फतेहाबाद। शमशाबाद के शीत गृह स्वामी द्वारा एक किसान के 10500 पैकेट आलू को बिना उसकी सहमति के बेच दिया। पीड़ित किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है । अब उस किसान के समर्थन में कांग्रेस पार्टी आ गई है ,तथा एक माह में किसान को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेश आंदोलन करेगी। इस आशय की जानकारी कांग्रेस फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होतम सिंह निषाद ने प्रेस वार्ता में दिए । इस दौरान पीड़ित किसान राजू ठाकुर भी मौजूद रहा।
इस दौरान कांग्रेस नेता होतम सिंह निषाद ने बताया कि शमशाबाद ब्लॉक में कोल्ड स्वामी द्वारा अपने निजी कोल्ड स्टोर में राजू ठाकुर के 10,500 पैकेट का भंडारण वर्ष 2021 में किया गया जो कि किसान के पास भंडारण रिकॉर्ड के मुताबिक बॉन्ड्स किसान को दिए गए। जिसे समय रहते किसान को भनक तक न चली और कोल्ड स्वामी द्वारा सभी आलू के पैकेट को अपनी मर्जी से बेच दिया। जिससे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। और पूरा परिवार सभी दफ्तरों की ठोकरें खाते हुए जगह-जगह भटक रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता होतम सिंह निषाद द्वारा पीड़ित किसान को आश्वासन दिलाया गया है कि यदि शासन व सरकार 1 माह के अंतराल पीड़ित किसान को न्याय नहीं दिलाती है तो उसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूर होगी।
वही पीड़ित किसान राजू ठाकुर द्वारा बताया गया कि अगर मेरी सुनवाई 1 माह के अंदर नहीं हुई तो मैं मुख्यमंत्री योगी जी के दरबार में भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com