फिरोजाबाद टैगोर आश्रम टूंडला पर गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
टैगोर आश्रम टूंडला पर गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

टूंडला फिरोजाबाद
आवाज इंडिया लाइव
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

आज दिनांक ७/५/२२ को श्री टैगोर आश्रम टूंडला पर गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर टैगोर साहब कृतियों पर प्रकाश डाला गया व उपस्थित जनसमूह ने माल्यार्पण किया इस अवसर पर श्री लोकेंद्र पोनिया जी अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महा संघ ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गुरुदेव रविन्द्र नाथ ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टैगोर साहब जैसी विभूतियों से ही हमारे देश का नाम विदेशों में भी सम्मान के साथ लिया जाता है । देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत थे गुरुदेव तभी तो उन्होंने सर्वोच्च सम्मान , उपाधि ,तक लेने से मना कर दिया था । आज गर्व का विषय है ऐसी महान विभूति की हम जन्म जयंती मना रहे हैं । इस अवसर पर समस्त कार्यकारिणी अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा संघ मौजूद रही । इस अवसर पर सुनील टैगोर पूर्व सैनेट्री इंस्पेक्टर नगर पालिका परिषद टूंडला ने टैगोर साहब के विषय में बताया कि हमें हमारे ऐसे महान पूर्वज पर फक्र ,नाज , एवं गर्व है दो राष्ट्रों के राष्ट्रगान शिल्पी, महान कवि शिक्षाविद्, साहित्यकार ,प्रथम नोबेल पुरूस्कार विजेता , गांधी जी को महात्मा नाम देने वाले , जाति पात , ऊंच नीच विरोधी ,पाखंड आडंबर विरोधी कृतियां हमारे टैगोर साहब की रहीं । इस अवसर पर शक्ति दत्त टैगोर, एवं महासंघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी टैगोर साहब का माल्यार्पण कर उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला।

Subscribe to my channel



