Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर में बह रही है ज्ञान कि बयार

पारसनाथ मंदिर में बह रही है ज्ञान कि बयार

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

पारसनाथ मंदिर में बह रही है ज्ञान कि बयार , आचार्य श्री 108 निर्भय सागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज और मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज का चातुर्मास बड़े हर्षोल्लास के साथ हो रहा है सुबह प्रवचन के अवसर पर मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि यह तुम्हारे पांच इन्द्रिय और मन आपको बहुत परेशान करते है इनको स्थिर करो और स्थिर करके वातसल की तरफ लगाओ मन को गुरु शास्त्र की तरफ मोड़ो , णमोकर मंत्र की इतनी महिमा है कि णमोकर मंत्र से आपका जीवन उदयमान हो जाएगा जब समय मिले णमोकर मंत्र पड़ो सोते समय, उठते समय स्मरण करो , पड़ते जाओगे तो आपका कल्याण हो जाएगा, नमोकर मंत्र में बहुत शक्ति होती है,
मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि जीवन में त्याग का बहुत महत्व होता है अपने जीवन निकृष्ठ चीजों का त्याग करो जो तुम्हारे जीवन की दूसित कर रही है जीवन में एक नियम रखो जियो और जीने दो, सज धज के वो मौत की रानी आयेगी तब न बेटा काम आयेगा न बेटी काम आयेगी , इसलिए जीवन में यह याद रखो की जीवन में अच्छे कार्य करने है जीवन एक राह देनी है, दसलक्षण आ रहे है तो जितना परिग्रह कम करोगे उतनी ही मुनिचर्या जैसे निभा पाओगे , जैसा पत्नी दे भोजन बेसा खा लेना 10 दिन अपने जीवन को मुनि जैसी चर्या की तरह जी करके तो देखो जीवन धन्य हो जाएगा तुम्हारा, इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन,आशीष जैन , रितिक , गौरव जैन, प्रमोद जैन मटसेना, राजेश जैन, विजय जैन जोधरी,प्रकाश जैन, पंकज जैन , विकास जैन, प्रमोद जैन, संदीप जैन सरिया, गोलू, निखिल, अरिहंत ,गोपाल, प्रखर, संजय, समस्त जैन समाज मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com