Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन

मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन

Spread the love

*स्टोरी :-* मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन। 4 अर्ध निर्मित देशी कट्टा हथियार बनाने वाला मशीन सहित दो अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते 18 मई गुरुवार को तकरीबन 2 बजे सौरबाजार थानां अंतर्गत सुहथ भरना टोला वार्ड नं 15 स्थित फूलों यादव उर्फ फुलवा के यहां से पुलिस ने हथियार बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने अर्ध निर्मित बैरल 3, लोहे का बना अर्ध निर्मित देशी कट्टा 4, ग्राइंडर मशीन 1,पत्ती सरेस 7,कटर मशीन 1,छोटा ड्रिल मशीन 1,गुना करने वाला मशीन 1,हेकशल ब्लेड 5,जॉइंट सॉकेट 3,लकड़ी काटने वाला बटाली 2,मोबाइल 2,मोटरसायकिल 1,रेती 1,छेनी 4,पेचकस 2,गुनियाँ 1,गुना करने वाला ड्रिल मशीन 3 किया बरामद।
मिनी गन फेक्टिरी के उद्भेदन को लेकर आज शुक्रवार 19 मई को डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते कल गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरबाजार थानां अंतर्गत सुहथ भरना गांव वार्ड नं 15 स्थित फूलों यादव उर्फ फुलवा के घर पर तीन चार व्यक्ति हथियार बना रहे है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर सौरबाजार थानां अध्य्क्ष रजिया सुल्तान सह प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।और उसी टीम के द्वारा फूलों यादव उर्फ फुलवा के घर पर छापेमारी की गई।जहां छापेमारी के दौरान सशस्र बल के सहयोग से दो व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा गया।जिसमें एक व्यक्ति का नाम शंभु कुमार मंडल,और दूसरे व्यक्ति का नाम जवाहर शर्मा है।दोनो पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा गांव का रहने वाला है। और एक व्यक्ति फरार हो गया जिसका नाम फूलों मंडल उर्फ फुलवा है।दोनो गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध सौरबाजार थानां में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com