फिरोजाबाद 25 हजारी इनामी शातिर बदमाश लुटेरो को लूट की रकम व अवैध नशे की खेप सहित अवैध असलाह के साथ किया गया गिरफ्तार
25 हजारी इनामी शातिर बदमाश लुटेरो को लूट की रकम व अवैध नशे की खेप सहित अवैध असलाह के साथ किया गया गिरफ्तार


कासगंज।पुलिस की तावड तोड़ कार्य बाही से बदमाश व अराजक तत्वों में भय व्याप्त पैदा हो चूका हैं वही दूसरी ओर थानाप्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर व एसओजी की टीम ने अपनी कार्यप्रणाली से जनता के बीच क़ानून व्यवस्था को बनाये रखने की दिशा में कठोर कदम उठाये हैं, उच्चाधिकारियों के नेत्रत्वो में आये दिन कासगंज थाना प्रभारी की कार्य शैली से कानून व्यवस्था को भी बल मिला हैं तथा कम समय में ही लूट चोरी जैसी कई घटनाओं का खुलासा कर लूट चोरी व अवैध नशे का सामान सहित अवैध हथियार भी किया करने में सफलता प्राप्त की हैं।आज भी कासगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने ऐसे बड़े शातिर किस्म के बदमाशो को गिरफ्तार किया हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी करीब कई दर्जन मुकदमों में लिप्त है तथा लूट चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थें लेकिन कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर व एसओजी की टीम की तेज तरराक कार्य शैली से बच नहीं पाए तो वही पकड़े गये यह शातिर किस्म के अपराधियों पर उच्चधिकारियों ने 25/25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था।कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर के द्वारा लगातर कई अच्छे गुड वर्क देकर जनता का विश्वास अर्जित किया हैं तथा अपराधियो पर लगाम कसी हैं तो वही इस बात का प्रतीक हैं कि पुलिस का इकबाल बुलन्द होता नजर आ रहा हैं तथा अपराधियों की कमर भी टुटी हैं।अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज थानाप्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर व एसओजी प्रभारी अनूप कुमार भारतीय को मिली बड़ी सफलता,थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में 03 लाख की चोरी व लूट की विभिन्न घटनाओं में वांछित चल रहे 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद, 03 किग्रा0 डायजापाम, 02 चाकू, चोरी की 01 मोटर साइकिल पल्सर रंग काला बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।विदित हो कि गत दिनांक 5सितंबर को कोतवाली कासगंज क्षेत्रान्तर्गत वादी ब्रह्मप्रकाश शर्मा पुत्र बेचेलाल शर्मा नि0 मौ0 मोहन गन्दा नाला चित्रगुप्त कालौनी कासगंज द्वारा यूनियन बैंक से 03 लाख रूपये निकालकर थैले में रखकर साइकिल से घर जा रहे थे, तभी गांधी मूर्ति स्थित एक दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर सामान लेने लगे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति साइकिल से रुपयों भरा थैला उतार कर फरार हो गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली कासगंज पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 572/22 धारा 379 भादवि बनाम दो अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था।गत दिनाक दिनांक 7सितंबर को वादी सूरजभान पुत्र श्री राजभान नि0 राजेन्द्रनगर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज के साथ दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा सहनाई पैलेस पटियाली रोड पर वादी की कनपटी पर तमंचा रखकर 40 हजार रूपये लूट कर ले गये । जिसके सम्बन्ध में थाना गंजडुण्डवारा पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 211/22 धारा 392 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण 1. दिनेश शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी विजयगढ़ रोड़ अकराबाद जनपद अलीगढ़ 2. पप्पु सोनकर पुत्र रमेश सोनकर निवासी लाटूस रोड़ थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है तथा अन्य 02 अभियुक्तगण 1. रामवावू पुत्र दौजीराम निवासी करहेला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ 2. झव्वू उर्फ सुल्तान पुत्र सुब्बायान उर्फ अनवार निवासी मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में चोरी व लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय पुलिस व एसओजी सहित 03 टीमों का गठन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया । गठित टीमों द्वारा किये गये निरन्तर सार्थक प्रयासों के क्रम में सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आज दिनांक 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान राजकोल्ड तिराहे से अभियुक्तगण 1. झब्बू उर्फ सुल्तान पुत्र सुब्बायान उर्फ अनवार नि0 मौ0 मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ 2. रामबाबू पुत्र दोजीराम नि0 करहेला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख 25 हजार रुपये नकद, 03 किलो डायजापाम, 02 चाकू व चोरी की 01 मोटर साइकिल पल्सर रंग काला बरामद की गयी है ।गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि 5 सितंबर को गांधी मूर्ति चौराहे से अपने अन्य दो साथी साथी पप्पू सोनकर व दिनेश शर्मा उपरोक्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति की साइकिल से एक थैला चोरी किया था जिसमें 03 लाख रूपये मिले थे तथा दिनांक 7सितंबर को गंजडुण्डवारा में हुई लूट की घटना में भी हम लोग संलिप्त थे तथा इसके अतिरिक्त जनपद के थाना सिढ़पुरा एवं जनपद बदायूँ के थाना सहसवान में हुई घटनाओं में भी शामिल थे।वांछित अभियुक्तगण की गिऱफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम झब्बू उर्फ सुल्तान पुत्र सुब्बायान उर्फ अनवार नि0 मौ0 मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ व रामबाबू पुत्र दोजीराम नि0 करहेला थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ बताये जा रहें हैं। पकड़े गए भक्तों के कब्जे सेh
1 लाख 25 हजार रुपये नकद व 03.0 किलो डायजापाम व 02 चाकू व चोरी की 01 मोटर साइकिल पल्सर रंग काला भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव थे अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



