Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

कुख्यात अपराधी राकेश साह उर्फ रक्का पिस्टल के साथ चढा पुलिस के हत्थे

कुख्यात अपराधी राकेश साह उर्फ रक्का पिस्टल के साथ चढा पुलिस के हत्थे

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* कुख्यात अपराधी राकेश साह उर्फ रक्का पिस्टल के साथ चढा पुलिस के हत्थे। बिहरा थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने कुख्यात अपराधी राकेश साह उर्फ राका को पिस्टल के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत व सीमावर्ती जिलों में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले ये अपराधी थे। बिहरा थाना अध्यक्ष के रूप में जब से रोशन कुमार ने योगदान लिया है तब से अनवरत थाना क्षेत्र अंतर्गत उपद्रवी , अपराधी , नशा कारोबारियों पर पूर्ण दबिश बनाया है जिस कारण ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है। तुलसियाही निवासी राकेश कुमार उर्फ राका पिता अशोक साह के ऊपर बिहरा थाना में आधे दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। हालांकि कुछ कांडों का विवरणी जो फिलहाल उपलब्ध हो सका हैं उसमें राका के ऊपर बिहरा थाना कांड संख्या 128/2021 , 190/2021 , 177/2018 , 28/2018 , 132/2021 , 140/2021 आदि कांड शामिल है।
राकेश कुमार उर्फ राका को पिस्टल , कारतूस एवं एक अपाचे गाड़ी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ग्रिफ्तार किया गया है। राकेश कुमार उर्फ राका के ऊपर आधे दर्जन से अधिक कांड दर्ज की विवरणी प्राप्त हुई है। अन्य मामले को भी खंगाला जा रहा है जबकि अन्य थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए राकेश कुमार उर्फ राका के ऊपर प्राथमिकी की भी विवरणी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी उपद्रवी , अपराधी एवं नशा कारोबारी है उनको किसी भी हालत में बख्शा नही जायेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com