सहरसा बिहार सदर अस्पताल सहरसा के शौचालय में खिड़की के पल्ले नहीं रहने से महिलाओं को हो रही है काफी दिक्कत।अस्पताल प्रशासन बना लापरवाह
सदर अस्पताल सहरसा के शौचालय में खिड़की के पल्ले नहीं रहने से महिलाओं को हो रही है काफी दिक्कत।अस्पताल प्रशासन बना लापरवाह

रिपोर्ट विकास कुमार
*एंकर :-* यह मामला कोशी का पीएमसीएच कहलाने वाला सदर अस्पताल का है बुरा हाल।सदर अस्पताल के शौचालय में खिड़की के पल्ले नहीं रहने से महिलाएं और पेसेंट के परिजनों को भाड़ी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है।शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है तो वहीं शौचालय के बाहर गंदा पानी लगा हुआ है। गंदे पानी के लगे रहने से बीमारियां भी फैल सकती है। वहीं सदर अस्पताल प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। खिड़की में पल्ले नहीं रहने को लेकर पेसेंट का परिजन ने बताया कि काफी दिक्कतें हो रही है।शौच के लिए जाते हैं तो गेट पर किसीको खड़ा करना पड़ता है जो कोई दूसरा लोग नहीं आ जाएं डर बना रहता है। वहीं सदर अस्पताल सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि शौचालय में आज ही नहीं कितने वर्षों से खिड़की में पल्ला नहीं लगा हुआ है। कितनी बार अस्पताल प्रशासन को बोला भी गया लेकिन आज तक खिड़की में पल्ला नहीं लग सका है। पेसेंट को और पेसेंट के परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अस्पताल प्रशासन कितनी लापरवाह बनकर बैठा हुआ है।
*BYTE :-* सदर अस्पताल सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह।
Subscribe to my channel



