चित्रकूट : रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन इकाई जनपद चित्रकूट द्वारा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती के शुभ अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
राम सिंह पटेल राही ने जनपद के पूर्व सैनिकों का सम्मान किया । ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने मानिकपुर तहसील अध्यक्ष व पुर्व सैनिक तीर्थ सिंह पटेल को पुष्प माल्यार्पण और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा की देश का किसान अन्न उगाकर सबका पेट भरता है
और यही किसानों के बेटे देश की सुरक्षा करते हैं और हर समय अपनी जान हथेली में लेकर देश की आन बान शान की रक्षा करते हैं देश का किसान 24 घंटे ड्यूटी करता है
और हर समय अपनी जान की बाजी लगा कर अपनी कड़ी मेहनत से पूरे देश का पेट भरता है लेकिन दुखद की देश का किसान संगठित नहीं है
और सैनिक जो 24 घंटे ड्यूटी कर देश की आन बान शान की रक्षा सुरक्षा करते हैं ओ संगठन बना नहीं सकते है और देश का किसान संगठित हो नहीं सकता हैं यही कारण है की देश के किसानो की स्थिति बहुत ही दयनीय है ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने मानिकपुर तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह पटेल भूतपूर्व सैनिक को सम्मानित किया इस मौके पर जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



