फिरोजाबाद बच्चे देश का भविष्य होते है-प्रेम पाल सिंह धनगर
बच्चे देश का भविष्य होते है-प्रेम पाल सिंह धनगर

विधायक प्रेम पाल धनगर ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी
नगला बीच के विद्यालय में हुए आजादी के महोत्सव के अंतिम दिन हुआ कार्यक्रम
फिरोजाबाद । बच्चे देश का भविष्य होते है बच्चे ही आगे चलकर देश सेवा करते है इसलिए हमारी सरकार इनके भविष्य को सजाने व सवारने का व गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराने का कार्य विद्यालयों में कर रही है । उक्त बातें टूण्डला विधायक प्रेम पाल धनगर ने प्राथमिक विद्यालय नगला बीच मे तिरंगा रैली के कार्यक्रम के दौरान कहीं ।
उन्होंने कहा हमारी भाजपा सरकार नौनिहालों की पढ़ाई को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है सरकार ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छत्राओं के लिए मुफ्त में खाना,फल,ड्रेस,जूते मौजे, किताबे व बैग देने का कार्य कर रही है जिससे गरीब किसान के बेटे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राजधिकारी नीरज सिन्हा ने कहा शिक्षा विभाग के साथ ही पंचायत विभाग मिलकर कार्य कर रहा है साफ सफाई से लेकर विद्यालय के सौंदर्यीकरण का काम सरकार की योजनाओं के तहत जमीनी स्तर पर किया जा रहा है जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का अच्छा माहौल मिल सके ।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगी बच्चों को प्राधानाध्यापिका रीमा यादव ने प्रेम पाल धनगर व नीरज सिन्हा से पुरूस्कारों का वितरण कराया साथ ही अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार की योजनाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय में प्रत्येक मानकों के अनुरूप पठन पाठन का कार्य किया रहा है कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रधान डॉक्टर खड्ग सिंह,जे पी ठाकुर,सुमित शर्मा,संगीता , उजाला गुप्ता,रामेश्वर सिंह,शकुंतला देवी, के अलावा समस्त अध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका मौजूद रही ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव
फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
Subscribe to my channel



